बीना: ग्राम गोदू विजयपुरा में 55 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट, घायल को डायल 100 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया
Bina, Sagar | Apr 13, 2025 55 वर्षीय बालू पिता भगवंती अहिरवार निवासी गोदू विजयपुरा का गांव में ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते रविवार करीब 10:00 बजे गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी जिसमें फरियादी घायल हो गया। घायल को डायल 100 नंबर की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर घायल का उपचार किया जा रहा है।