नवाबगंज: वजीउद्दीनपुर में लाखों की लागत से बने विवाह घर और पंचायत भवन बने तबेला, अतिक्रमण से सरकारी संपत्ति हुई जर्जर
हरख ब्लॉक के वजीउद्दीनपुर गांव में सरकारी संपत्तियों की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां लाखों रुपये की लागत से बने विवाह घर और पंचायत भवन आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। ग्रामीणों ने विवाह घर के मुख्य गेट पर अपने मवेशी बांध रखे हैं, जबकि भवन के कमरों में कंडे रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है। वर्षों से उपयोग न होने के कारण भवन की दीवारें क्षतिग्रस्त है।