मलिहाबाद: ईद की पूर्व संध्या पर पैकरामऊ ईदगाह का निरीक्षण करने पहुंचे डीसीपी उत्तरी, मातहतों को दिए दिशा निर्देश
ईद की पूर्व संध्या पर डीसीपी उत्तरी ने गुडंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को कहा। डीसीपी उत्तरी के साथ स्थानीय थाना पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रही। इस दौरान धर्म गुरुओं से भी मुलाकात की गई।