अनूपपुर: जमुना कॉलरी स्थित अंबेडकर भवन परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
जिले के जमुना कॉलरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन के आसपास भारी गंदगी पाई गई है। भवन परिसर में कचरे के ढेर और शराब की खाली बोतलें बिखरी हुई हैं, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग के लिए बना यह भवन बदहाल स्थिति में है और यहां असामाजिक गतिविधियां भी हो रही हैं।