सिसई: पूसो थाना ने ग्रामीण के गुम मोबाइल को भंडरा थाना क्षेत्र से बरामद किया
Sisai, Gumla | Mar 16, 2025 पुसो थाना प्रभारी प्रकाश तिर्की ने रविवार रात जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के पुसो गांव निवासी चंद्रिका साहू का मोबाइल पुसो बाजार के पास गुम हो गया था।इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल पुसो थाना प्रभारी को दी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के द्वारा उसका लोकेशन लेकर भंडारा थाना क्षेत्र के पोढ़ा ग्राम से मोबाइल बरामद किया गया।