मारपीट रोकने गए युवक को बाद में रास्ते में घेरकर पीटने का मामला सामने आया है। लोखरिहा निवासी ननकई ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल रात शिवम व होरीलाल के झगड़े में उनके भाई अजय ने बीच-बचाव कराया था। इसी रंजिश में कुछ देर बाद हनुमान मंदिर के पास होरीलाल व हिशचन्द्र ने अजय को रोक लिया।