बिहार: लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत समाहरणालय में जिलाधिकारी ने 17 मामले में किया सुनवाई
Bihar, Nalanda | Feb 12, 2024 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा सोमवार को समाहरणालय में 17 मामले की सुनवाई की गई। इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया।