बिहार: सदर अस्पताल कैंपस में परिवार नियोजन मेला का सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन
Bihar, Nalanda | Feb 12, 2024 परिवार नियोजन पखवारा को लेकर सदर अस्पताल कैंपस में जागरूकता मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार ने किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी और महिला बंध्याकरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इसी कड़ी में सदर अस्पताल कैंपस में परिवार नियोजन मेला का भी आयोजन किया गया है।