बिहार: सात निश्चय योजना का कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर, भाकपा माले द्वारा अस्पताल चौराहा के पास दिया धरना
Bihar, Nalanda | Feb 12, 2024 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा सोमवार को अस्पताल चौराहा के पास एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धारणा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता ब्रजकिशोर प्रसाद ने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत कई गांव में कार्य पूरा नहीं किए जाने के खिलाफ हमलोग धरना दे रहे है। कई पंचायत में बोरिंग खराब है ,कई गांव में नाली का निर्माण नही कराया गया।