बिहार: उतरनामा गांव में बोरसी की आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
Bihar, Nalanda | Feb 12, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के उतरनामा गांव में बोरसी की आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। मृतिका सरिता देवी के पति सतेंद्र पासवान ने बताया कि 19 जनवरी को बोरसी से आग तापने के दौरान झुलस गई थी,इलाज के लिये निजी क्लीनक में भर्ती कराया गया था ,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।