त्रिलोकीपुर में सबका दल यूनाइटेड की समीक्षा बैठक, मिशन-2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी बोले—212 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन कर रहा मजबूती से काम
डॉ. कामता प्रसाद लोधी का दावा—वंचित समाज की ताकत तय करेगी 2027 की सरकार
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के तिल्यानी ब्लॉक स्थित त्रिलोकीपुर गांव में सबका दल यूनाइटेड भारत की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या-10 के भावी प्रत्याशी डॉ. कामता प्रसाद लोधी ने किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार और मिशन-2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी मिशन-2027 के तहत प्रदेश की 212 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार 50 हजार से डेढ़ लाख तक है, जबकि 112 विधानसभा क्षेत्रों में 10 हजार से 50 हजार समर्थक सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, कुम्हार, धोबी सहित विभिन्न वंचित समाज के लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. कामता प्रसाद लोधी ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी के वंशजों सहित वंचित समाज पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जो भी राजनीतिक दल सबका दल यूनाइटेड के साथ गठबंधन करेगा, प्रदेश में सरकार बनाने में उसे बढ़त मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक समरसता, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के अधिकारों तथा लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दल और क्षेत्रीय संगठन अभी से अपने जनाधार को मजबूत करने में जुट गए हैं। त्रिलोकीपुर में आयोजित यह बैठक भी उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।
एनडी न्यूज़ की अपील:
लोकतंत्र की मजबूती शांतिपूर्ण संवाद, जागरूक मतदान और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान से होती है। सभी राजनीतिक दलों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील है कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करें, समाज में सौहार्द बनाए रखें और विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें।
👇👇👇
#NDNews #दैनिक_निष्पक्ष_धारा #Fatehpur #Tilyani #Trilokipur #SabkaDalUnited #RahulChaudhary #DrKamtaPrasadLodhi #Mission2027 #UttarPradeshPolitics #PoliticalMeeting
👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@wpl1090
@RSSgeet
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@abmanglik
@VHPDigital
@igrangealld
@myogioffice
@InfoDeptUP
@dmfatehpur
@sdmsadarftp
@CMOfficeUP
@CMOUP_RC
@UPPRD1948
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@FatehpurSdm
@fatehpurpolice
@BajrangDalOrg
@rashtrapatibhvn
@UPMahilaKalyan
@112UttarPradesh
@myogiadityanath
@CommissionerPrg
@ADGZonPrayagraj
👇👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट: फतेहपुर जिला ब्यूरो
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, पिन कोड – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP)
📅 दिनांक: 11 अक्टूबर 2026
📆 दिन: रविवार
📧 Email: ndnewschannel@gmail.com
📞 मोबाइल: 096961 19696