बिंदकी: कोरवा गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, चार घायल के मामले में मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कोरवा गांव के समीप एक दिन पहले रविवार की देर शाम को कार की टक्कर से एक ही बाइक में सवार तीन लोगों की मौत तथा दूसरी बाइक में सवार दो बच्चों सहित चार लोगों के घायल के मामले में पुलिस ने सोमवार की देर शाम लगभग 6:00 बजे मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें कहा गया कि दीपक सोनी ने जान लेने की नीयत से कार से टक्कर मारी।