उज्जैन शहर: कलेक्टर भवन के सामने परिसर में बांस के पेड़ों में लगी आग, मची अफरा-तफरी
कलेक्टर भवन के सामने स्थित परिसर में सोमवार दोपहर बांस के पेड़ों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलती देख कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि, मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्रारंभिक प्रयासों से ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, जिससे