खरसिया: केवाली गांव में प्रस्तावित बांध का ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
खरसिया ब्लॉक के केवाली गांव में प्रस्तावित बांध निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि इससे उनकी आजीविका, वनोपज और चारागाह क्षेत्र प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने आवेदन निरस्त करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।