हथुआ प्रखंड मुख्यालय में स्थित पुराने प्रखंड भवन को तोड़कर उसके स्थान पर नया और आधुनिक भवन बनाया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। पुराने भवन में संचालित सभी कार्यालयों को अस्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि भवन ध्वस्तीकरण और नए निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।