कुम्भराज: सानई कंजर के टपरा और खानपुरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, ₹1.84 लाख की शराब ज़ब्त, तीन लोगों पर मामला दर्ज
Kumbhraj, Guna | May 14, 2026 कुंभराज के सानई कंजर के टपरा और खानपुरा गांव में आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की। 14 मई को जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट ने बताया, 13 मई को टीम ने दोनों स्थानों पर ₹1.84 लाख की 20 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और 1200 किलोग्राम लहान जप्त किया। सैंपल लेकर लहन नष्ट कर तीन लोगों पर मामले दर्ज किए है चलती भट्टी छोड़ माफिया मौके से भाग गए।