सहजनवा: नौसड़ स्थित कन्हैया गैस एजेंसी पर KYC के नाम पर उगाही का खेल, विरोध करने पर धमकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के नौसड़ स्थित कन्हैया गैस एजेंसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें KYC के नाम पर ग्राहकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है। वीडियो में दिख रहा शख्स पवन वर्मा बताया जा रहा है। का कहना है कि वह आए दिन इस तरह की हरकत करता था। एक ग्राहक द्वारा विरोध करने पर उसे मारने की धमकी भी दी गई।