मेहदावल: नाथनगर में पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अतिक्रमण पर दी सख्त चेतावनी
जनपद संतकबीरनगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा एवं थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा कस्बा नाथनगर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।