कासगंज: कासगंज शहर के सहावर गेट के रहने वाले लोकतंत्र सेनानी राकेश गांधी का बीमारी के चलते निधन हो
कासगंज शहर के सहावर गेट के रहने वाले लोकतंत्र सेनानी राकेश गांधी का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कासगंज शहर में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के सहावर गेट स्थित उनके आवास पर रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। सभी ने दिवंगत राकेश गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।