खुसरूपुर: खुसरूपुर नगर पंचायत व चौड़ा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का आयोजन
खुसरूपुर नगर पंचायत व चौड़ा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में प्रखंड के सभी विभाग के अधिकारी अपने-अपने कर्मियों के साथ काउंटर बनाकर लोगों की शिकायत का आवेदन प्राप्त किया है। कुछ मामलों का त्वरित निष्पादन भी किया गया है। शेष आवेदन को सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन किया गया है। जिसका निष्पादन 15 दिनों के अंदर सुनिश्चित करना है।