बिलग्राम: छितरामऊ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
सांडी थाना क्षेत्र के छितरामऊ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, छितरामऊ निवासी मोनू की पत्नी मोनी ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है