कामां: कामां पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 4 साइबर अपराधी और 3 स्थाई वारंटी किए गिरफ्तार
कामां पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 4 साइबर अपराधियों और 3 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी विभिन्न मामलों में फरार चल रहे थे और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे।मंगलवार दोपहर 1 बजे पुलिस टीम ने विशेष अभियान के तहत दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ जारी है,जिससे अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।