मीरगंज शहर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम की समस्या को लेकर शहरवासियों द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग का असर अब दिखाई देने लगा है। प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कई दुकानदारों ने स्वयं आगे बढ़कर अपनी दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह का नुकसान न हो।