प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बाराबंकी में एक खास पहल देखने को मिली। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह अपने आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से पैदल चलने का संदेश दिया।