गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में सीएसबी बैंक की नई शाखा का मेयर ने किया शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं
मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे गयाजी शहर के जी.बी. रोड, न्यू गोदाम में CSB Bank की नई शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आए मेयर गणेश पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित और फीता काटकर किया। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग, बैंक अधिकारी, व्यवसायी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।