अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर में जल भराव को लेकर युवा कांग्रेस नेता शुभम जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया
अंबिकापुर शहर में बारिश शुरू होते ही जगह-जगह जल भराव की स्थिति निर्मित हो रही है। अंबिकापुर के हृदय स्थल महामाया चौक संगम चौक सहित कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हो रही है। नगर निगम सीकर से पानी निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। शहर में जल भराव को लेकर लोगों को परेशानी हो रही जिसे लेकर युवा कांग्रेस नेता शुभम जायसवाल का बयान सामने आया है।