बटियागढ़: बटियागढ़ के बेला पुरवा में खेत पर किसान को मधुमक्खियों ने काटा, अस्पताल में भर्ती
बटियागढ़ ब्लॉक के बेला पुरवा गांव में किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया,मधुमक्खियों के दंश से घायल किसान द्वारका पटेल उम्र करीब 40 वर्ष को परिजन शनिवार रात इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पँहुचे जंहा इलाज किया गया मामले में ड्यूटी डाक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार दिया गया है,बताया जा रहा किसान अपने परिवार के साथ खेत मे ही निवास बनाकर रहता है