सिरसागंज: नगर सिरसागंज में जय भीम के नारों से गूंज उठी, बाबा साहब अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
सिरसागंज नगर में मंगलवार रात बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। इटावा रोड से शुरू हुई यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर इस आयोजन का हिस्सा बने।