🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
🔴 बकाया पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या का खुलासा!
पुरन्दरपुर के समरधीरा में जिसान हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट पर बकाया रकम मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद जिसान को गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में उसकी मौत हो गई।
👉 मुख्य आरोपी सब्बीर अहमद के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल और अमन शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
📍 स्थान: समरधीरा, थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज
⚠️ मामले में पुलिस की विवेचना एवं विधिक कार्रवाई जारी है।
Public maharajganj
#PublicMaharajganjNews #Maharajganj #MaharajganjNews #Purandarpur #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #MurderCase #PoliceAction #MaharajganjPolice #Gorakhpur #NewsUpdate #HindiNews #BreakingNews #viralnews
Maharajganj, Maharajganj | Sep 19, 2026