कासगंज: जिले में यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 171 वाहनों के काटे चालान
कासगंज में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। ढोलना सहित विभिन्न स्थानों पर हुई चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान में विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघनों पर कुल 171 चालान किए गए। इनमें 27 ओवरस्पीड और 5 स्कूली वाहनों के चालान शामिल हैं।