बेगूसराय: कारगिल भवन में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर DM की अध्यक्षता में हुई बैठक, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर पूरे जिले में लगाए लगाया जाना है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले सभी सरकारी कार्यालय एवं सभी जनप्रतिनिधि के घर में लगाया जाएगा. इसके बाद आमलोगों के घरों में लगाया जाएगा.