पीरटांड: पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के सिधु कान्हू मैदान में पंचायत जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सिधु कान्हू मैदान में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को 12 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीरटांड़ प्रखंड प्रमुख सबिता टुडू ने की। बैठक में प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।इस दरम्यान पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कई विषयों पर प्रस्ताव पारित किया गया।