कटिहार: शहीद चौक से बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश पुलिस ने कटिहार पुलिस के साथ मिलकर की कार्रवाई
शुक्रवार की शाम 6 बजे डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जहां उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से बांग्लादेशी नागरिक सहित दो आरोपी को शहीद चौक से गिरफ्तार किया गया है। जिन पर 3 करोड़ 75 लाख गबन करने का आरोप है। इसी मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने कटिहार पुलिस के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार किया।