मटिहानी: तेजस्वी यादव मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह की मां पार्वती देवी के द्वादश कर्म में शामिल हुए
मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह की मां पार्वती देवी के द्वादश कर्म में शामिल होने के लिए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव वृहस्पतिवार को केशावे गांव पहुंचे। उन्होंने पार्वती देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद बोगो सिंह सहित सभी परिजनों से बात की।