रोसड़ा: गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को बीती रात अज्ञात के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस समय हुई जब स्थानीय लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी। प्रतिमा की स्थिति देखकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोग मौके पर जुटने लगे।सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले