शिकोहाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र के सूरजपुर आमौर नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, मंगलवार दोपहर परिजनों ने की शिनाख्त
थाना सिरसागंज क्षेत्र सूरजपुर आमौर नहर में सोमवार रात नौ बजे करीबन एक अज्ञात महिला का शव होने की जानकारी थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त का काफी प्रयास किया परंतु शिनाख्त न हो सकी। शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। घटना को लेकर थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने जानकारी दी।