शिकोहाबाद: मक्खनपुर में ओम हॉस्पीटल से कल्याण फाउंडेशन द्वारा भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली गई, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
मक्खनपुर सदर बाजार से सोमवार दोपहर सवा दो बजे करीबन भगवान बुद्ध की शोभायात्रा कल्याण फाउंडेशन द्वारा निकाली गई। शोभायात्रा ओम हॉस्पिटल से चलकर सदर बाजार होती हुई बैंक ऑफ़ इंडिया के चौराहे पर पहुंची यहां पर लोगों ने स्वागत किया तथा अंबेडकर पार्क होते हुए नगला तुरकिया बाईपास स्थित कल्याण फाउंडेशन द्वारा बनाए गए शोभा यात्रा मंच पर संपन्न हुई।