शिकोहाबाद: ग्राम जरौली स्थित कान्हा गौशाला का पर्यटन मंत्री ने 1 करोड़ 98 लाख लागत से किया लोकार्पण व शुभारंभ
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नगर पंचायत मक्खनपुर के ग्राम जरौली में सोमवार सुबह करीब दस बजे कान्हा गौशाला का लोकार्पण और शुभारम्भ पूरी विधि विधान के साथ किया। यह गौशाला 500 गौवंशों की क्षमता से युक्त है और एक करोड़ 98 लाख लागत से निर्मित है, माननीय मंत्री जी ने इस अवसर पर गौशाला के प्रांगण में पाखर का पौधा भी लगाया।