फारबिसगंज: टेढ़ी मुसहरी में मकई के खेत का ठठेरा काटने को लेकर विवाद में 5 लोगों को मारपीट कर किया घायल
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के टेढ़ी मुसहरी वार्ड संख्या 01 में खेत से मकई का ठठेरा काटने को ले कर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों का परिजनों के सहयोग से मंगलवार को दोपहर 2 बजे के करीब अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया जहां चिकित्सक के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.