फारबिसगंज: फारबिसगंज में सुढी अधिकार महासम्मेलन को लेकर आयोजित की गई प्रेस वार्ता
अखिल भारतीय सुढ़ी वैश्य संगठन बिहार के बैनर तले पटना के बाबू सभागार में आगामी 08 जून को आयोजित होने वाले सुढी अधिकार महासम्मेलन के सफलता को लेकर प्रदेश संयोजक डॉ वरुण कुमार के निर्देश पर पूर्णिया प्रमंडल संयोजक अमित पूर्वे के नेतृत्व में अररिया जिला संयोजक अभिषेक नीरज के संयोजन में प्रेस वार्ता का आयोजन फारबिसगंज में किया गया.