फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के हलहलिया पंचायत में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया
फारबिसगंज प्रखंड के हलहलिया पंचायत स्थित विवाह भवन में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया. सोमवार को एक बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. इस मौके किसान आईडी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. इस मौके पर खरीफ फसल की भी जानकारी दी गई.