फारबिसगंज: फारबिसगंज के छुआ पट्टी में कल्वर्ट ऊंचा करने की मांग को लेकर लोगों ने मुख्य पार्षद को सौंपा ज्ञापन
फारबिसगंज नगर परिषद के छुआ पट्टी वार्ड संख्या 17 के मुहाने पर स्थित कलवर्ट को ऊंचा करने की मांग को लेकर दर्जनों वार्डवासियों ने मंगलवार को 11 बजे नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी को एक ज्ञापन सौपा.वार्डवासियों को कहना है कि मुख्य नाला के ऊपर बना कलवर्ट अब काफी नीचा हो गया है.क्योंकि कलवर्ट को बने 10-12 वर्ष हो चुके है.