थानेसर: हरियाणा दिवस पर राज्य स्तरीय 'रत्नावली' महोत्सव 30 अक्टूबर से
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशन में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चार दिन तक राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस महोत्सव 'रत्नावली' का आयोजन होगा। महोत्सव में लोकगीत, नृत्य, नाटक सहित कुल 33 सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।