सेवा सेतु शिविर बना जनसेवा का सशक्त मंच
भैरमगढ़ में आयोजित सेवा सेतु शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, श्रमिक पंजीयन, छात्रवृत्ति एवं विभिन्न योजनाओं की सहायता सहित अनेक सेवाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ मिला।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सम्मानित कर योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
सेवा संकल्प अभियान — अंतिम व्यक्ति तक सेवा और योजनाओं की पहुंच का संकल्प।
#SevaSankalpAbhiyan #susasansarkar
#janbhagidari #sevasevikash
Bijapur, Chhattisgarh | Oct 2, 2026