सागर नगर: तीन बत्ती स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई बाबू जगजीवन राम की जयंती
शहर कांग्रेस कार्यालय में रविवार दोपहर 3 बजे स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जन्म 5 अप्रैल 1908 को हुआ था।