इटारसी: इटारसी के विद्युत लोको शेड में मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई, कर्मचारियों ने रखे विचार
राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा शनिवार दोपहर करीब 3 30 बजे विद्युत लोको शेड, इटारसी द्वारा हिंदी साहित्य के महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती साहित्यिक गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में राजभाषा सम्पर्क अधिकारी एवं सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक सत्येन्द्र चौधरी, मंडल राजभाषा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, वरिष्ठ अनुवादक राजेश मौजूद थे