बेगूसराय: बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया, कई निर्देश दिए गए
बेगूसराय SP मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत विधि व्यवस्था अपराध नियंत्रण एवं मद्द निषेध को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.