बज्जू: बज्जु क्षेत्र में करंट से मृत युवक को न्याय दिलाने की मांग, वार्ता विफल होने पर ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
Bajju, Bikaner | Jun 18, 2026 बज्जू क्षेत्र के गांव मिठड़िया में निवासी राजाराम पुत्र हनुमानराम की 33 केवी विद्युत लाइन के तार सही करते समय करंट लगने से हुई मौत के मामले में ग्रामीणों और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने उचित मुआवजा, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तथा परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग रखी।