घुवारा: घिनौची पंचायत में पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, बालू की जगह एम-सेंड का उपयोग!
घुवारा की घिनौची पंचायत में विधायक निधि से बन रही 7.46 लाख रुपये की पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री उपयोग करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम 4 बजे कहा है कि निर्माण कार्य में बालू की जगह एम-सेंड (डस्ट) का उपयोग किया गया और सीमेंट की मात्रा भी कम रखी गई। साथ ही पुलिया की नींव और मजबूती पर भी ध्यान नहीं दिया गया।