कुरावली: कुरावली क्षेत्र में दबंगों ने युवतियों के साथ मारपीट कर किया घायल
थाना क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर निवासी किरन ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया कि उनके जानवर पड़ोसी के यहां चले गए जिसके चलते दबंगों ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। थाने पर सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते एसपी से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।